फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: यूपी बोर्ड... 2.62 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे 1480 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी पूरी हो गई है। जिले में अब तक 2.62 लाख कॉपियां आ चुकी हैं। इनके मूल्यांकन के लिए 1480 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

जिले में 24 फरवरी से 12 मार्च तक बोर्ड की परीक्षाएं हुईं। श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहां हाईस्कूल की 1,76,597 और इंटरमीडिएट की 85,401 समेत कुल 2,61,998 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य की तैयारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने पूरी कर ली है। कहां पर कॉपियों को मूल्यांकन के पहले और बाद में रखा जाएगा आदि योजना बनाई जा चुकी है।
डीआईओएस व मुख्य नियंत्रक डॉ. एसएन यादव ने बताया कि कॉपियों के मूल्यांकन की व्यवस्था श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में होगी। यहां के प्रधानाचार्य चुन्नीलाल को उप नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जीआईसी रामपुर धमावां के प्रधानाचार्य असमी श्रीवास्तव को स्टेटिक मजिस्ट्रेट और जीआईसी देवखरपुर के प्रधानाचार्य राजू यादव को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें