फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने फेरी वाले को कुचला, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

- चरवा कोतवाली के तेरह मील चौराहे के पास शनिवार शाम हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र के तेरहमील चौराहे पर शनिवार देर शाम बाइकसवार एक फेरी वाले को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी। इससे गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कड़ाधाम कोतवाली के नखास कड़ा निवासी शिव आसरे उर्फ मुन्ना (26) बाइक से कुर्सियों की फेरी लगाता था। शनिवार को वह चरवा इलाके में कुर्सियों को बेचकर शाम को वह घर के लिए सैयद सरावां के रास्ते तेरहमील चौराहे से होकर गुजर रहा था। जैसे ही वह तेरहमील चौराहे स्थित जीटी रोड पर पहुंचा तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने घायल मुन्ना को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सिर पर लगी चोट से अधिक खून बह जाने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद गांव में मुन्ना के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें