लेहदरी मार्ग पर सैनी चौराहे के समीप बुधवार सुबह गिट्टी लेकर जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर ऑटो गैरेज की टीन सेट तोड़ते हुए फर्नीचर की दुकान में जा घुसा। घटना के बाद लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को बाहर कर यातायात व्यवस्था को बहाल कराया।
बुधवार की सुबह छह बजे भरतकूप बांदा से गिट्टी लेकर प्रतापगढ़ जा रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सनी चौराहे के समीप सड़क किनारे स्थित ऑटो गैरेज की टीम सेट को तोड़ते हुए फर्नीचर की दुकान में घुस गया, जिसमें दुकान के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद सिराथू लेहदरी मार्ग पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद डंपर को क्रेन से बाहर कर यातायात व्यवस्था सही कराई है। कोतवाली प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया डंपर व चालक को पकड़ लिया गया है। मकान मालिक की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।