इविवि के प्रोफेशनल पाठ्यक्रम की परीक्षा मई में संपन्न होगी। डिप्लोमा इन बायोटेक्नोलॉजी (द्वितीय सेमेस्टर) की परीक्षा 14 से 21 मई तक चलेगी। बीटेक ईसीई और सीएसई के द्वितीय, चतुर्थ, छठवें और आठवें सेमेस्टर की परीक्षा (न्यू कोर्स) चार मई से 26 मई के बीच आयोजित होगी। बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर (ओल्ड कोर्स) की परीक्षा छह मई से 20 मई तक चलेगी।
एमबीए (ग्रामीण विकास) के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 11-19 मई और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा पांच से 12 मई तक चलेगी। पांच वर्षीय एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम (आईपीएम) के छठवें सेमेस्टर की संशोधित परीक्षा चार से 19 मई के बीच वाणिज्य विभाग में संपन्न होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक चलेंगी।