फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर ने साइकिल में मारी टक्कर, किशोरी की मौत

विज्ञापन
Uncontrolled dumper collides with bicycle, teenager dies - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बेकाबू डंपर ने साइकिल में मारी टक्कर, किशोरी की मौत
विज्ञापन

पिता को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, सड़क किया गया जाम
नगर कोतवाली इलाके के समदा चौराहे पर शुक्रवार दोपहर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के समदा चौराहे के समीप शुक्रवार दोपहर एक बेकाबू डंपर ने साइकिल सवार पिता-पुत्री को टककर मार दी। इससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मंझनपुर-भरवारी मार्ग पर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया। सीओ के आश्वासन पर आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के घना का पुरवा गांव का रिजवान अहमद पुत्र जुम्मन किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर वह अपनी बेटी सानिया (12) को लेकर इलाज कराने समदा गया था। लौटते वक्त समदा चौराहा के समीप ही पीछे से आए डंपर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्री गिर गए। इस दौरान डंपर सानिया को कुचलते हुए गुजर गया। इससे मौके पर ही उसकी सांसें टूट गईं। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर मंझनपुर-भरवारी मार्ग जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि चौराहे पर पुलिस वाहनों से अवैध वसूली करती है। इसी से बचने के लिए वाहन चालक तेज रफ्तार में भागते हैं। लिहाजा आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। गुस्साए ग्रामीण आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उधर सड़क जाम की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी एसएन पाठक घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर करीब घंटे भर बाद मार्ग बहाल कराया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव वालों ने डंपर चालक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। किशोरी की मौत के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें