रुकुनपुर गांव के मृतक घूरे की फाइल फोटो
- फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर गांव के पास बुधवार रात बेकाबू ट्रक ने दरवाजे पर सो रहे एक किसान को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया।
रुकुनपुर निवासी भूरे लाला (50) किसान था। रोजाना की तरह बुधवार की रात भी वह दरवाजे पर चारपाई बिछाकर सो रहा था। रात तकरीबन दो बजे प्रतापगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार सुन परिजन और पड़ोसी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया।