कोतवाली क्षेेत्र के करन चौराहा पर बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मजदूर को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चित्तापुर गांव निवासी मुंदरलाल (55) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। बेटे गुड्डू के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर उसके पिता मुंदरलाल घर से बाइक लेकर अपनी बहन के गांव गोविंदपुर गए थे। शाम करीब छह बजे करन चौराहे परइरफान की दुकान के पास बाइक खड़ी कर सड़क किनारे किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान करन चौराहे से फकीराबाद की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना जब घर वालों को मिली वे बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।