फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत

विज्ञापन
Uncontrollable dumper crushed two bike riders, died
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के कोठी मेड़ुवा गांव के समीप मंगलवार शाम बालू लदे डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, पुलिस ने डंपर को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली के सोनवारा गांव निवासी राहुल (38) अपने पड़ोसी दोस्त सूरज (35) के साथ मंगलवार को किसी काम से कनैली आया था। शाम करीब सात बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कोठी के समीप बालू लदे तेज रफ्तार डंपर से बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक दो हिस्से में बंट गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने जानकारी पुलिस और परिजनों को दी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दोनों की सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर देखते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले डंपर को कब्जे में लेकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Uncontrollable dumper crushed two bike riders, died

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें