फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के मूरतगंज बाजार स्थित जीएमआर प्लांट के पास बृहस्पतिवार की सुबह बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद पहुंचे एसडीए-सीओ ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली थाना क्षेत्र के असरफपुर बीरनपर निवासी विजय कुमार गौतम (35) बृहस्पतिवार की सुबह किसी काम के सिलसिले में मूरतगंज बाजार बाइक से जा रहा था। जैसे ही मूरतगंज बाजार स्थिति जीएमआर प्लांट के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार डंपर उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक के भाग जाने से नाराज लोगों अशरफपुर गांव के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे।
लोग डंपर चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद एसडीएम चायल मनीष यादव, सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों के समझाने पर किसी तरह ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। घटना के बाद से मृतक के घर-परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें