उदहिन बुजुर्ग गांव के समीप मार्ग के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : KAUSHAMBI
पइंसा कोतवाली के उदहिन गांव के समीप के समीप शनिवार रात फतेहपुर के धाता कोतवाली में तैनात थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह की कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और थानाध्यक्ष को गंभीर चोट आई। घटना के कारण बिजली का पोल भी टूट गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल थानाध्यक्ष को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
धाता कोतवाली के थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह शनिवार रात किसी काम से अपनी निजी कार से सिराथू की तरफ आए थे। देर रात वह वापस घर कोतवाली जा रहे थे। जैसे ही वह उदहिन के समीप पहुंचे तभी कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। घटना की जानकारी होने पर पइंसा व धाता कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी थानाध्यक्ष को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।