फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चाचा ने सात साल की बालिका से किया दुष्कर्म

Tue, 12 Mar 2024 09:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा ने सात साल की बालिका से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

- संदीपनघाट कोतवाली इलाके में रविवार को हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। संदीपनघाट कोतवाली इलाके में एक युवक ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि रविवार को उसकी सात वर्षीय बेटी घर के पास खेल रही थी। इस दौरान रिश्ते का चाचा बेटी को बहला कर अपने साथ ले गया। बेटी को घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका बेहोश हुई तो आरोपी भाग निकला। खोजबीन के दौरान घटना की जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें