फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Hatyakand : शेर-ए-अतीक व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंची एसटीएफ, दो को उठाया, शूटर असद था एडमिन

Mon, 13 Mar 2023 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के व्हाट्सएप ग्रुप ’शेर-ए-अतीक ’ को एसटीएफ ने ट्रेस कर लिया है। इस ग्रुप से जुड़े दो लोगों को रविवार को एसटीएफ ने उठा लिया। असद इस ग्रुप का एडमिन था।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक का पुत्र असद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड में फरार माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के व्हाट्सएप ग्रुप ’शेर-ए-अतीक ’ को एसटीएफ ने ट्रेस कर लिया है। इस ग्रुप से जुड़े दो लोगों को रविवार को एसटीएफ ने उठा लिया। असद इस ग्रुप का एडमिन था। इसमें 14 जिले के 56 लोग जुड़े थे और आपस में संदेशों का अदान-प्रदान कर रहे थे। कहा जा रहा है कि जिन लोगों को एसटीएफ ने उठाया उनका कनेक्शन उमेश पाल हत्याकांड से भी जुड़ा हो सकता है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस भी थी, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। 24 फरवरी को प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल व उनके दो सरकारी गनर को गोली-बम से उड़ा दिया गया था।

विज्ञापन


उमेश पाल के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में माफिया अतीक का बेटा असद भी गोली चलाता दिख रहा है। पुलिस ने उमेश पाल की पत्नी की तहरीर पर उसे नामजद किया है। छानबीन के दौरान पता चला कि असद ने शेर-ए-अतीक नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में प्रदेश के 14 जिलों के 56 लोग जुड़े थे और आपस में मैसेज करते थे। हालांकि, उमेश पाल हत्याकांड के कुछ दिन पहले यह ग्रुप डिलीट कर दिया गया।

सूत्रों की मानें तो ग्रुप के मेंबर इसके बाद व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए आपस में जुड़े रहे। इसी में प्रयागराज का रहने वाला अबू जैद भी शामिल था। मौजूदा समय अबू जैद अपनी ननिहाल कौशाम्बी जिले के कोखराज कोतवाली के सिहोरी गांव में रहता था। चर्चा रही कि उमेश पाल हत्याकांड में मरियाडीह के जिस शूटर साबिर का नाम प्रकाश में आया उसके भाई जाकिर को अबू जैद व राला गांव निवासी कादिर ने शरण दी थी। पुलिस की घेराबंदी के दौरान जाकिर भागा और कछार में मवेशियों से खेत की रखवाली के लिए लगाए गए कटीले तार में फंसकर जख्मी हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद हार्टअटैक से उसकी मौत हुई। पुलिस ने पिछले दिनों उसकी लाश सरसो के खेत से बरामद की। इसी मामले में एसटीएफ ने रविवार की शाम कोखराज इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें कोखराज पुलिस भी शामिल हुई। देर शाम पुलिस सिहोरी से अबू जैद और राला से कादिर को हिरासत में लेकर प्रयागराज रवाना हो गई है। इंस्पेक्टर कोखराज रमेश पटेल का कहना है कि यह कार्रवाई उनकी जानकारी में नहीं है। एसटीएफ की टीमें लगातार काम कर रहीं हैं। इस बाबत वह कुछ नहीं बता सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें