फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : स्नान करने आए दो किशोर गंगा में समाए, खोजबीन में जुटे गोताखोर

Wed, 30 Aug 2023 12:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

करारी क्षेत्र के दो युवक आशुतोष चतुर्वेदी (16) और सुनील सरोज (14) स्नान करने के लिए संदीपन घाट आए थे। गंगा स्नान करते समय दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबते देख घाट पर स्नान कर रहे अन्य लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
संदीपन घाट पर दो किशोरों के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के संदीपनघाट स्थित गंगा नदी में स्नान के लिए गए दो किशोर गहरे पानी में समा गए। किशोरों के साथ रहे तीसरे बच्चे ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे किशोरों की तलाश कर रही है। डीएम-एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर किशोरों की तलाश के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 











 

 

करारी कोतवाली क्षेत्र के शुक्लन पूरा गांव निवासी के बृजेश चतुर्वेदी (16) पुत्र राजू चतुर्वेदी अपने छोटे भाई आशुतोष चतुर्वेदी (14) व साथी सुनील कुमार (16) पुत्र सुरेश कुमार के साथ बुधवार सुबह कोखराज थाना क्षेत्र के संदीपन घाट स्थित गंगा में स्नान के लिए गया था। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में डूबने लगे। बृजेश चतुर्वेदी किसी तरह बचा व बाहर निकल कर शोर मचाया।

दो किशोरों के डूबने की खबर पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने नदी में डूबे आशुतोष और सुनील को गोताखोरों की मदद से खोजने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुई। नदी में काफी दूर तक जाल भी डलवाया गया। इसके बाद भी सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौर्य का कहना है नदी में डूबे किशोरों की तलाश कराया जा रहा है। शव तक वह लोग नहीं मिल सके थे। जरुरत पड़ी तो एस़डीआरएफ की टीम को ीभी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों के मुताबिक बच्चे रक्षाबंधन पर्व को लेकर गंगा स्नान करने की बात कहकर घर से निकले थे। सूचना मिलते ही डीएम सुजीत कुमार व एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की। साथ ही स्थानीय पुलिस को किशोरों की तलाश के निर्देश दिए। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिवार के लोग देर शाम तक घाट पर टकटकी लगाए बैठे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें