फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हर्ष फायरिंग मामले में दो और गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरियांवा कला गांव में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पहले प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया था। रविवार को पुलिस ने दो और वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना 29 नवंबर की है, जब शादी में असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आते ही चरवा पुलिस हरकत में आई और जांच के दौरान मौके से दो लाइसेंसी राइफल, 20 खोखा कारतूस व दो अतिरिक्त कारतूस बरामद किए। मामले में थाना चरवा में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया था।
वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान के बाद पुलिस ने पहले प्रधान साजिद समेत चार लोगों को पकड़ा था। रविवार को इस मामले में शामिल दो और आरोपी मो. साजिद व हकीम निवासी सिरियांवा कला, चरवा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें