फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो बदमाशों ने तमंचा सटा कर शराब सेल्समैन की लूटी बाइक

Tue, 08 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली के भगवतपुर गांव के समीप बेखौफ दो बदमाशों ने तमंचा सटा कर शराब सेल्समैन की पिटाई कर बाइक लूट ली। इसी दौरान डायल 112 पुलिस को आता देख बदमाश सड़क किनारे बाइक फेंक कर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के मखऊपुर गांव निवासी सुधीर यादव अपने दोस्त नीरज यादव के साथ प्रयागराज के प्रीतम नगर स्थित वाइन शाॅप में काम करता है। बताया कि रोजाना की तरह रविवार की देर रात वह दुकान बंद होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।
रात साढ़े दस बजे के करीब भगवतपुर गांव स्थित रेलवे पुल के समीप पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि एक युवक ने सुधीर के कनपटी पर तमंचा सटा दिया। विरोध करने पर बदमाश पिटाई कर बाइक छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने रात में ही पुलिस को मोबाइल फोन से घटना की जानकारी दी। डायल 112 पुलिस को आता देख बदमाश सड़क किनारे गड्ढे में बाइक फेंक कर भाग निकले। खोजबीन के दौरान बाइक मिलने पर डायल 112 पुलिस ने घटना की जानकारी एयरपोर्ट पुलिस को दी। सोमवार सुबह पीड़ित युवकों ने थाने जाकर मामले की तहरीर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें