सिराथू (ब्यूरो)। प्रयागराज के फूलपुर निवासी बीनू (25) पुत्र बांकेलाल दोस्त सागर (24) के साथ कानपुर से घर वापस लौट रहा था। इसी बीच सैनी कोतवाली के पास शुक्रवार रात 8.30 बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक मेें टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बीनू और सागर घायल हो गए। इन्हें पुलिस की मदद से सीएचसी सिराथू पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दशा नाजुक देख दोनाें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं अजुहा निवासी प्रिंस (19) पुत्र धर्मेंद अग्रहरि शुक्रवार रात सैनी से वापस घर जा रहा था। इसी बीच त्रिलोकपुर गांव के सामने पहुंचा सड़क पर एक सांड़ अचानक उग्र हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सांड़ ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे प्रिंस अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सांड को खदेड़ दिया। खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।