फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहराम : सर्पदंश से महिला समेत दो की मौत, अंधविश्वास में महिला के शव का झाड़फूंक करा रहे परिजन

Fri, 17 Sep 2021 04:43 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

तीन लोगों की सर्पदंश से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
Two including a woman died of snakebite, family members are exorcising the woman's body in superstition - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चायल क्षेत्र में बुधवार रात जहरीले सांप ने एक महिला और किशोर समेत दो लोगों को डस लिया। झाड़फूंक के दौरान दोनों की मौत हो गई। अलग-अलग गांवों में हुई घटना से दोनों परिवारों में कोहराम है। पुलिस ने मृत किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि अंधविश्वास में फंसकर परिजन महिला के शव का झाड़फूंक करा रहे हैं।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली के भीखपुर मेंडवारा निवासी प्यारे लाल की पुत्री रामपति (30) की शादी प्रयागराज के हरवारा गांव में रामबाबू के साथ हुई थी। पति रामबाबू के पैरालाइसेस से पीड़ित होने के बाद रामपति कई साल से पति और बच्चों के साथ आकर मायके में रहने लगी थी। बुधवार की शाम रामपति घर मे बच्चों के साथ सो रही थी तभी कच्चे घर की दीवार से एक जहरीला सर्प अचानक महिला के ऊपर आकर गिर गया।

रामपति होश संभालती तब तक सर्प ने उसके दाहिने हाथ में डस लिया। चीख पुकार सुन जुटे मोहल्ले वाले रामपति को झाड़ फूंक के लिए पास के गांव लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। शव में जान डालने के लिए परिजन तांत्रिकों का सहारा लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम तक झाड़फूंक कराते रहे।
विज्ञापन


लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसी प्रकार चरवा कोतवाली के पहाड़पुर सुधवर गांव में तुलसी के बेटे अंकित (16) को बुधवार शाम जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर अंकित को इलाज और झाड़फूंक के लिए तांत्रिक के पास ले जाया गया, जहां कुछ देर के बाद अंकित की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची इलाकाई पुलिस ने पंचनामा भरकर अंकित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Two including a woman died of snakebite, family members are exorcising the woman's body in superstition- फोटो : KAUSHAMBI

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें