फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो की मौत

विज्ञापन
two died due to sky lighting - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
दोआबा में शुक्रवार सुबह अचानक हुई तेज बरसात के बीच आकाशीय बिजली भी गिरी। इसकी चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बालक झुलस गए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा इलाके के सेंगरहा गांव का हीरालाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। शुक्रवार सुबह उसका आठ वर्षीय बेटा सत्यम पाल महाशिवरात्रि के मौके पर बेलपत्र तोड़ने अपने साथी अभय पाल (10) पुत्र भानु पाल व अंकुश पाल (7) पुत्र बृजेश पाल के साथ पड़ोसी गांव डूड़ी गया था। वहां बाग में पहुंचते ही अचानक तेज बरसात के बीच आकाशीय बिजली गिर गई।

इसकी चपेट में आने से सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अभय तथा अंकुश झुलस गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन बदहवाश हालत में मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने आननफानन अभय और अंकुश को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने अंकुश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऐसे ही चरवा इलाके के सझिया गांव की विमला देवी (45) पत्नी भैया लाल सुबह गोबर फेंकने खेत की ओर गई थी। आकाशीय बिजली गिरने से उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने विमला का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

two died due to sky lighting- फोटो : KAUSHAMBI

 

two died due to sky lighting- फोटो : KAUSHAMBI

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें