फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली के रमपुरवा निवासी रजित पटेल (22) व अजय सिंह उर्फ विष्णु पटेल (43) निवासी जुवरा थाना मंझनपुर सोमवार को चित्रकूट के राजापुर स्थित हनुमान मंदिर बाइक से दर्शन करने जा रहे थे।
कौशाम्बी-चित्रकूट बार्डर पर स्थित यमुना नदी के पुल पर सोमवार सुबह बेकाबू वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वह लोग राजापुर स्थित हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली के रमपुरवा निवासी रजित पटेल (22) व अजय सिंह उर्फ विष्णु पटेल (43) निवासी जुवरा थाना मंझनपुर सोमवार को चित्रकूट के राजापुर स्थित हनुमान मंदिर बाइक से दर्शन करने जा रहे थे। जैसे ही वह लोग महेवाघाट कोतवाली के यमुना नदी पुल पर पहुंचे तभी राजापुर की तरफ से रहे बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर रोशन लाल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इस दौरान रजित पटेल ने दम तोड़ दिया। अजय को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में भी उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की सूचना पर दोनों के परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। दोपहर बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।