फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! नेशनल हाइवे के किनारे खड़े हैं यमराज

विज्ञापन
trucks standing on the road are the cause of accident - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सावधान! नेशनल हाईवे किनारे खड़े हैं यमराज
विज्ञापन

सड़क किनारे ढाबों में खड़े रहने वाले ट्रकों से होते हैं हादसे
अगर आप नेशनल हाईवे पर सफर कर रहे हैं तो कोखराज से लेकर सैनी कोतवाली तक संभल कर चलिए। हाईवे किनारे ढाबों पर खड़े ट्रक कभी भी (यमराज) काल बन सकते हैं। पिछले दिनों ऐसे सात लोगों की सड़क किनारे खड़े ट्रकों में भिडने से मौत हो चुकी है। आने वाले दिनों में कोहरे की धुंध हाईवे पर बड़ा खूनी खेल सकती है।
जिले में सैनी कोतवाली व कोखराज कोतवाली के बीच करीब दो दर्जन छोटे-बड़े ढाबे हैं। सड़क चौड़ीकरण के कारण ढाबों के सामने वाहनों के पार्किंग की जगह नाम मात्र की बची है। इसकी वजह से ट्रक व जीटी रोड पर ही खड़े रहते हैं। इन ट्रकों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले दिनों की कुछ घटनाओं का जिक्र करें तो 24 नवंबर को बलिया के टांडवा निवासी ओम जी अपनी पत्नी व चालक के साथ अर्टिगा कार से गुजराज से घर जा रहे थेे। कमासिन के समीप ढाबा किनारे खड़े ट्रक से उनकी कार पीछे से टकरा गई। हादसे में ओमजी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी व चालक को गंभीर चोट आई थी। तीन महीने पहले कोखराज इलाके में एक प्रतापगढ़ का बाइक सवार खड़े ट्रक में टकरा गया था। हादसे में बाइक चला रहे युवक व उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। छह महीने पहले इमामगंज के समीप एक युवक की ऐसे ही हादसे में मौत हुई थी। अब इन दिनों कोहरा पडने वाला है, अगर ट्रकों को हाईवे किनारे से हटाने की व्यवस्था नहीं हुई तो आने वाले दिनों में भयानक अंजाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

बांदा के सिपाही की मौत से लिया सबक
बांदा में पीआरवी के एक सिपाही की मौत कोहरे के कारण हो चुकी है। इसे लेकर जिले की पुलिस ने सबक लिया है। एसपी अभिनंदन के निर्देश पर पुलिस के सारे वाहनों पर रेडियम व फॉग लाइट लगवाया गया है। बड़े वाहनों पर भी रेडियम लगवाने का प्रयास किया जा रहा है।
पेड़ों पर लगाए जाएंगे साइनेजर
एसपी अभिनंदन ने बताया कि हाईवे के किनारे व अन्य सड़कों के किनारे लगे पेड़ों पर साइनेजर लगवाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग व एनएचएआई के लोगों के साथ संयुक्त रूप से बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी।
सड़क पर नहीं चलेंगे ओवरलोड वाहन
ओवरलोड वाहनों के कारण हादसे ज्यादा होते हैं। ये वाहन अक्सर लोड ज्यादा होने के कारण पलट जाते हैं। खासकर कोहरे के कारण अन्य वाहन चालक सड़क पर पलटे वाहनों को देख नहीं पाते। जिसकी वजह से हादसे ज्यादा होते हैं। एसपी ने थानेदारों को निर्देश दिया है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

आज होगी अफसरों की संयुक्त बैठक
एसपी अभिनंदन ने बताया कि सड़कों पर बने गड्ढों के कारण अक्सर हादसे होते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे स्थान होते हैं जहां बार-बार एक्सीडेंट होते हैं। इसी समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी, एनएचआई के अफसरों के साथ बैठक कर हादसे रोकने का विकल्प निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें