फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चरवा में सड़क किनारे अतिक्रमण होने से परेशानी

Mon, 23 Mar 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चरवा कस्बे में सड़क की पटरी पर खड़ी बाइकें।  संवाद
विज्ञापन
कस्बे में सड़क किनारे अतिक्रमण होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क की पटरियों पर ठेलिया और दुकानों का सामान फैलने और वाहनों की पार्किंग से मार्ग संकरा और फुटपाथ गुम हो गए हैं। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से अतिक्रमण हटाने की शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। व्यापारी मंगल कुशवाहा ने बताया कि सड़क किनारे लोग ठेलिया लगा लेते हैं। ग्राहक भी आधी सड़क तक वाहन खड़ा कर देते हैं। इस वजह से दुकान तक ग्राहक नहीं पहुंच पाते और कारोबार प्रभावित हो रहा है।
प्रभात कुमार पांडेय व रामदेव सहित अन्य लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन की जिम्मेदारी है कि अतिक्रमण हटवाए और कब्जेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। साथ ही उन्हें उचित पार्किंग की व्यवस्था भी करानी चाहिए। ताकी लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है। क्षेत्र में वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही सड़क किनारे और पटरियों पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को वहां शिफ्ट किया जाएगा। - सुभाष सिंह, अधिशासी अधिकारी, चरवा

चरवा कस्बे में सड़क की पटरी पर खड़ी बाइकें।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें