फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 20 फरवरी से शुरू होंगे ट्रायल, खिलाड़ियों को मिलेगा हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
माह के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन होगा। 20 फरवरी से तीन मार्च तक होने ट्रायल के दौरान खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। हॉकी व एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का चयन जिला व मंडल स्तर पर होगा।
विज्ञापन

जिले के खिलाड़ियों को ट्रायल के माध्यम से स्पोर्ट्स हॉस्टल दिया जाता है। ट्रायल स्टेडियम में 20 फरवरी से शुरू होगा। हॉकी कोच हिमांशु पाल ने बताया कि 12 व 15 वर्ष के बालक वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल 20 और बालिका वर्ग का ट्रायल 22 फरवरी को होगा। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए खेल साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
जिला स्तर पर चयनित बालक वर्ग के खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल 27 फरवरी और बालिका वर्ग का ट्रायल एक मार्च को होगा। यहां पर चयन पाने वाले खिलाड़ियों को हॉस्टल में दाखिला मिलेगा। इसी प्रकार एथलेटिक्स कोच संदीप कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को बालक व 25 फरवरी को बालिकाओं का जनपदीय ट्रायल होगा। बालकों का मंडलीय ट्रायल दो मार्च और बालिकाओं का ट्रायल तीन मार्च को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महेशबाबू दिखाएंगे दम
फोटो- 11
अजुहा। 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 17-21 फरवरी के मध्य होगा। इस प्रतियोगिता में कौशाम्बी के इकलौते खिलाड़ी महेशबाबू का चयन हुआ है। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यह प्रतियोगिता होगी। 15 फरवरी की रात वह चेन्नाई के लिए रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें