फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गर्मी में धू-धू कर जल उठा ट्रांसफार्मर, देवीगंज बाजार की बत्ती गुल

Sat, 01 Jun 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जवाहरगंज गांव में फुंका 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
देवीगंज बाजार में कड़ा रोड पर लगा ट्रांसफाॅर्मर बृहस्पतिवार की आधी रात को धू-धू कर जल उठा। इसी के साथ ही पूरे बाजार की बत्ती गुल हो गई। बाजार के लोग भीषण गर्मी में बेहाल हो रहे हैं। बिजली के अभाव में पानी का भी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

देवीगंज बाजार में कड़ा रोड पर 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। गर्मी के कारण लोड बढ़ने से बृहस्पतिवार की रात तकरीबन एक बजे अचानक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। आग की भयंकर लपटें देख मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों के बाहर निकल आए। उपकेंद्र के साथ ही फायर स्टेशन को घटना की जानकारी दी गई। सूचना के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आपूर्ति बाधित कराते हुए आग पर काबू पाया। इसके बाद शुक्रवार रात तक ट्रांसफाॅर्मर बदला नहीं जा सका। बिजली न आने से बाजार के तकरीबन 500 घरों की दो हजार आबादी भीषण गर्मी से बेहाल है। बस्ती के गोवर्धन, राजेश, गोरेलाल आदि ने बताया कि बिजली के अभाव में घरों के सबमर्सिबल भी नहीं चल सके। जिस वजह से पानी का भी संकट बना हुआ है। दो दिन पहले कमालपुर में भी 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। उपकेंद्र के अवर अभियंता राजपथ ने बताया कि लोड बढ़ने की वजह से ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने की संभावना है। जल्द ही नया ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया जाएगा।

-

48 घंटे में ही फुंक गया नया ट्रांसफाॅर्मर, ग्रामीण बेहाल
25 की जगह 63 केवीए भी नहीं झेल सका बिजली का लोड
फोटो-01

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। भीषण गर्मी में बिजली की खपत इस कदर बढ़ी कि दोगुना की क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर भी लोड नहीं उठा पा रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र पुरखास के जवाहरगंज गांव में 25 की जगह लगाया गया नया 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर भी बृहस्पतिवार शाम जल गया। इससे पूरे गांव में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन


गांव के महेंद्र सिंह, राजेश सोनी, रावेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने पर विद्युत विभाग ने मंगलवार को 25 की जगह 63 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया था। जो, 48 घंटे के अंदर ही फुंक गया। इसी के साथ ही गांव की बत्ती गुल हो गई। बिजली न आने से ग्रामीण पसीने से तो तरबतर हो ही रहे हैं, पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है। अधिकतर लोग दूसरे मोहल्ले से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर के साथ ही उपकेंद्र के अवर अभियंता से की है। अवर अभियंता शफीक अहमद अंसारी का कहना है कि लाइनमैन को ट्रांसफाॅर्मर चेक करने के लिए भेजा गया है। ट्रांसफाॅर्मर में खराबी होने पर शीघ्र ही बदलवाया जाएगा।

जवाहरगंज गांव में फुंका 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें