फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी में ट्रेलर ने मारी टक्कर, लगा जाम

विज्ञापन
Trailer hit in Safari, jammed - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सफारी में ट्रेलर ने मारी टक्कर, लगा जाम
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के समीप शुक्रवार सुबह हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली के समीप शुक्रवार सुबह एक बेकाबू ट्रेलर ने सपा नेता की सफारी ( चार पहिया गाड़ी) में टक्कर मार दी। इससे प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर करीब घंटे भर तक जाम लगा रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

भरवारी निवासी गुलाम हुसैन सपा के पूर्व जिला महासचिव हैं। शुक्रवार सुबह वह अंतिम संस्कार में शामिल होने अपने दोस्त मुस्तफा के साथ संदीपन घाट जा रहे थे। कोखराज कोतवाली के समीप पीछे से आए ट्रेलर ने उनकी सफारी गाड़ी में टक्कर मार दी। सफारी करीब सौ मीटर तक घिसट गई। हादसे में सपा नेता या उनके दोस्त को चोट नहीं लगी। हादसे के बाद प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने घंटेभर बाद क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें