कड़ा। दारानगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को अध्यक्ष और ईओ ने व्यापारियों संग बैठक की। इसमें व्यापारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने की मांग की।
बैठक में व्यापारियों ने देवीगंज व दारानगर बाजार में सार्वजनिक शौंचालय निर्माण, पेयजल, फरीदागंज व दारानगर चौराहे पर संकेतक लगाए जाने की बात भी जोरदारी से उठाई। चेयरमैन रागिनी केसरवानी ने कहा कि नगर क्षेत्र के व्यापारियों की जो भी समस्याएं हैं, उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
ईओ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जिन समस्याओं का नगर प्रशासन द्वारा निस्तारण हो सकेगा, उसे जल्द करा दिया जाएगा। बाकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा जाएगा। बैठक में नीरज साहू, मोनू मोदनवाल, शिवशंकर केसरवानी, जयमणि त्रिपाठी, अरविंद मणि तिवारी, अमित केसरवानी, दिरगज मौर्य आदि मौजूद रहें।