फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राॅली, तीन जख्मी

Thu, 28 Dec 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राॅली, तीन जख्मी
विज्ञापन

- कडाधाम के लेहदरी स्थित गंगा पुल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कडाधाम कोतवाली के लेहदरी स्थित गंगा पुल के पास ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। हादसे में जख्मी लोगों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां एक युवक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली इलाके के चकिया गांव निवासी हीरालाल ट्रैक्टर चालक है। बुधवार शाम वह पड़ोसी गांव बरवा निवासी बृजेश कुमार बेटे अमित के साथ ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर प्रतापगढ़ से वापस घर लौट रहा था। लेहदरी के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में तीनों लोगों को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने हीरालाल की हालत नाजुक देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें