फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रैक्टर, चार लोग घायल

विज्ञापन
Tractor collided with divider, four people injured - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रैक्टर, चार लोग घायल
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
इमामगंज। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव के समीप शनिवार दोपहर हाईवे पर अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर डिवाइडर में टकराकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर चालक सहित चार लोग जख्मी हो गए। लोगों ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

काजीपुर स्थित एक ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर माल लोड करके उसे उतारने के लिए मूरजगंज जा रहा था। हाईवे पर गाड़ी की रफ्तार ज्यादा होने के कारण चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया। इसके बाद बेकाबू ट्रैक्टर डिवाइडर पर टकराकर पलट गया। घटना में ट्रैक्टर सवार लोहरा गांव निवासी पप्पू (25) पुत्र रामलखन, बनवारी (15) पुत्र मूलचंद्र, सिकंदरपुर बजहा का रंजीत कुमार और पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी भगवती लाल आदि गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को पीएचसी मूरतगंज भेजा। उधर घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची मूरतगंज चौकी पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को सड़क से बाहर करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें