फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी से परेशान युवक ट्रेन के सामने कूदा, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारी से परेशान युवक ट्रेन के सामने कूदा, गई जान
विज्ञापन

पूरामुफ्ती में शनिवार भोर में रेलवे लाइन पर मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के छबीलेपुर गांव के समीप शनिवार भोर में एक युवक का रेलवे लाइन पर शव मिला। वह बीती रात घर से खाना खा-पीकर निकला था। शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे घरवालों ने बेरोजगारी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बेगमपुर गांव निवासी मुंशीलाल (26) पुत्र जगरूप बेरोजगार था। शुक्रवार रात मुंशीलाल ने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद वह सोने की बात कहकर चला गया। सुबह परिवार के लोग नींद से जगे तो मुंशीलाल घर में नहीं मिला। इस बीच पता चला कि छबीलेपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा है। आशंका में घरवाले मौके पर पहुंचे तो लाश मुंशीलाल की थी। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है घर में ऐसा कोई विवाद नहीं हुआ था कि मुंशीलाल खुदकुशी कर ले। बेरोजगारी के कारण वह इन दिनों काफी परेशान रहता था। मुंशीलाल का पिता मजदूरी करके किसी तरह परिवार का खर्च चलाता था। इस बाबत सल्हापुर चौकी प्रभारी संजय परिहार का कहना है घरवालों ने किसी पर हत्या करने का शंक जाहिर नहीं किया। घरवालों ने आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी को कारण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें