फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक विधायक ने टॉपरों को किया पुरस्कृत

Thu, 30 Jun 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद झांसी शिक्षक खंड के विधायक सुरेश त्रिपाठी ने बुधवार को जिले के हाई स्कूल परीक्षा के टॉपर छात्रों को पुरस्कृत किया। अजुहा के धर्मा देवी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने वित्त विहीन शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया तथा अंतिम क्षण तक शिक्षकों की लड़ाई को लड़ने का दम भरा। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन


जिले की टॉपर सूची में लगातार छह स्थान हासिल करने वाले धर्मादेवी इंटर कालेज अजुहा में बुधवार को सम्मान समारोह आयोेजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिले की टॉपर सूची में विशेष स्थान रखने के लिए विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम है कि छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने के कहा कि नकल के लिए बदनाम क्षेत्र से यदि ऐसी प्रतिभाएं सामने आती है तो यह काबिले तारीफ है।

उन्होंने टॉपर सूची में शामिल सौम्या, आकांक्षा, अल्फिया बानो, बबली सिंह, सुनील कुमार, ललिता यादव, जूही त्रिपाठी, अवनीश प्रताप सिंह, दुर्गेश कुमार व प्राची को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित दूसरे विद्यालय के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों जिसमें चंद्रदत्त शुक्ल, श्याम बहादुर सिंह विसेन, अमरेन्द्र सिंह आदि ने वित्त विहीन शिक्षकों के हितों व मानदेय के संबंध में अपनी मांगें रखी। जिस पर उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वह उनकी लड़ाई लड़ने के लिए सदैव संघर्षरत हैं।
विज्ञापन


अजुहा के धर्मा देवी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए इलाहाबाद झांसी के शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने जिले के टॉपर सूची में अव्वल छात्र सुनील कुमार व छात्रा अल्फिया बानों की अगली शिक्षा मुफ्त कराए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विलक्षण प्रतिभाओं को निखारने में समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। इतना ही नहीं वह चाहेंगे कि इन बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई जाए जिसमें इनको हर सुविधा सरकार द्वारा मुहैया कराई जानी चाहिए। जिससे वह बिना अवरोध आगे बढ़ सकेें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें