फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवा एवं स्वच्छता का लिया संकल्प

विज्ञापन
took the oath of of service in the programme of aparajita - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवा एवं स्वच्छता का लिया संकल्प
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन इस्माइल के तहत जिला अस्पताल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
मंझनपुर। मानव सेवा से बड़ी कोई दूसरी सेवा नहीं है। सौभाग्य से ईश्वर ने हम सभी को यह मौका दिया है। लिहाजा अस्पताल आने वाले मरीजों का बगैर किसी भेदभाव के मुकम्मल इलाज करना हम सब का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए।
विज्ञापन

यह बातें संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक सेठ ने अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन इस्माइल अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने सहयोगियों को संबोधित करते हुए कही। सीएमएस ने कहा कि जीवन काल में लोग सेवाओं के लिए मठ-मंदिर और आश्रम जाते हैं। भगवान ने हम सभी को अस्पताल में ही मौका दिया है। इसलिए यहां आने वाले मरीजों का पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ चिकित्सीय सेवा करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सीएमएस ने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के साथ ही परिसर की मुकम्मल साफ-सफाई रखने का संकल्प दिलाया। साथ ही अमर उजाला के इस अभियान की सराहना किया। इस मौके पर डॉ. विश्व प्रकाश, डॉ. निर्मल, डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय, इंद्रकुमार यादव, अरिमर्दन सिंह, जितेंद्र सिंह, अंजू श्रीवास्तव, तरुणा, आशा, प्राची, सुचिता शर्मा, विमला, विजयलक्ष्मी आदि स्टॉफ नर्स एवं प्रशिक्षु अंजना, गौसिया, आंचल, सोनम, हेमा, वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें