फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू की आदत, कैंसर को दावत

Thu, 09 Mar 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। मुख्यालय मंझनपुर की गलियों में बच्चों ने रैली के माध्यम से तंबाकू सेवन करने से दूर रहने का संदेश लोगों को दिया। इस दौरान तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बावत भी स्लोगन के माध्यम से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


   तंबाकू व धूम्रपान लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। तंबाकू सेवन करने वाले लोगों में ब्लड कैंसर, फेफड़े एवं श्वांस नली रोग, हार्ट की बीमारियां, खाने की नली में अमाशय कैंसर, एनीमिया आदि रोग हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर जाएं तो इससे हर साल दस लाख लोग मौत के मुंह में असमय समा रहे हैं। देशवासियों को तंबाकू से होने वाले रोगों से बचाने के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय ने किया। रैली में शामिल विभिन्न स्कूलों के बच्चे तंबाकू की आदत, कैंसर को दावत सहित विभिन्न प्रकार के स्लोगन पढ़कर लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें