फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की मदद करना दुनिया में सबसे बड़ा परोपकार-देवेंद्र पाल वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को गुरुकुल वैदिक संस्कृत महाविद्यालय सैनी में ठंड से बचाव के लिए निर्धन वर्ग के लोगों को कंबल वितरण किए गए। इस सामाजिक कार्य में बतौर मुख्य अतिथि आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान देवेद्रपाल वर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने शिरकत की।
विज्ञापन

गुरुकुल वैदिक संस्कृत महाविद्यालय में सुशीला देवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी टिकरा की ओर से नि:शुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में आर्य प्रतिनिधि सभा उप्र के प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा ने दूर-दराज से आए निर्धन परिवार के लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि निर्धन वर्ग की सेवा के बढ़कर इस संसार में पुण्य कार्य कोई नहीं है। समाज में ऐसी मदद के लिए लोगों को आगे आने चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के हाथों से भी गरीबों को कंबल वितरित कराया गया। विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने कहा कि गरीबों की मदद करने पर अपनी आत्मा को सुखद अहसास होता है। वह हर वक्त अपनी गाड़ी में कंबल रखकर चलते हैं।
जहां कहीं भी कोई असहाय ठंड से परेशान दिखता है, बिना कुछ कहे, उसके पास जाकर ठंड से बचाव के लिए कंबल देने का काम करते हैं। सिराथू स्थित ऑफिस में भी रोजना दूर-दराज से फरियादी आते रहते हैं। वहां भी जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया जाता है। इस दौरान गुरुकुल महाविद्यालय के संरक्षक अजय श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर सिराथू के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सोनकर, अशर्फी लाल शास्त्री, अनुज, शिरोमणि, माधुरी गुप्ता, अजय कुमार पांडेय, कुलदीप जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें