फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र से धान नहीं उठा रहे तीन राइस मिलर, नोटिस जारी

विज्ञापन
Three rice millers are not picking up paddy from the purchasing center, notice issued - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
क्रय केंद्रों से मिलर धान नहीं उठा रहे हैं। इसे लेकर डीएम अमित कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए तीन मिलरों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। दो दिन के भीतर संतोषाजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने भरवारी स्थित धान खरीद का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने किसानों के खातों में समय से पैसा भेजने के साथ ही केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान की उठान के लिए जिले के छह राइस मिलरों को चयनित किया गया है। इनमें से श्रीराम इंडस्ट्रीज अजुहा, कौशाम्बी राइस मिल और ओंकार राइस मिल के स्वामी धान का उठान नहीं कर रहे हैं। इसके चलते केंद्रों पर किसानों से खरीदा गया धान पड़ा हुआ है।
इसकी जानकारी मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीनों मिलरों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब करने का निर्देश दिया। दो दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को भरवारी स्थित धान क्रय केंद्र निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुद का वजन कर कांटा चेक किया।
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों को उपज बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसी तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने केंद्र पर नमी मापक यंत्र सहित अन्य सभी प्रकार व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। डिप्टी आरएमओ तथा केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों की उपज का मूल्य हर हाल में निर्धारित समय सीमा के भीतर उनके खातों में पहुंच जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी।
सख्त हिदायत दी कि धान खरीद में किसी भी बिचौलिए का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। किसानों को अपने धान का नमूना क्रय केंद्र पर लाकर चेक कराने के लिए प्रेरित करने का निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिया। डिप्टी आरएमओ को लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद करने के साथ ही सभी केंद्रों पर किसानों के पंजीकरण की व्यवस्था रहनी चाहिए। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर समेत तमाम किसान मौजूद रहे।
अढ़ौली, मंझनपुर और कोरियों में भी खुला धान क्रय केंद्र
मंझनपुर। किसानों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने जिले में तीन और धान क्रय केंद्र खोलने की अनुमति दे दी है। ये केंद्र सरसवां ब्लॉक के अढ़ौली, मंझनपुर और सिराथू ब्लॉक के कोरियों में धान की खरीद करेंगे। इसी के साथ ही जिले में धान क्रय केंद्रों की संख्या 37 हो गई है।
कार्यदायी फैक्सपेड को नोटिस, ठेकेदार की जमानत राशि जब्त
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बृहद गो संरक्षण केंद्र कादिराबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र की टिनशेड टूटी एवं पानी की सप्लाई ठीक ढंग से नहीं होने के साथ ही तमाम कमियां मिली। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था फैक्सफेड को नोटिस जारी करने के साथ ही संबंधित ठेकेदार की जमानत धनराशि जब्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने बाउंड्री के किनारे छायादार वृक्ष लगवाने तथा केंद्र में बने तालाब में मत्स्य पालन कराने के लिए मत्स्य विभाग को निर्देशित किया।
गोवंशों के लिए हरे चारे के रूप में नेपियर घास लगवाने के साथ ही गो संरक्षण केंद्र में चारा, पानी एवं विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। गोसंरक्षण केंद्र में अभियान चलाकर गोवंशों का टीकाकरण कराने के लिए भी कहा। इस मौके पर सीवीओ डॉ बीपी पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें