10 मई को जानी थी हंसराज की बारात
हब्बूनगर निवासी हंसराज पटेल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता फूलचंद्र के मुताबिक हंसराज की शादी मंझनपुर कोतवाली के धर्मुहापुर निवासी मानसिंह की बेटी पूजा के साथ तय थी। दो मई को तिलकोत्सव और 10 मई को बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हंसराज खुद अपनी शादी का कार्ड बांटने निकला था। एक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं।
रामराज की मौत से तीन साल में ही सूनी हो गई मनीषा की मांग
रामराज पटेल की शादी 2019 में चतुरीपुर की मनीषा पटेल से हुई थी। अभी गृहस्थी ठीक से संभली भी नहीं थी कि उसकी दुनिया उजड़ गई। पति के मौत की मनहूश खबर सुनते ही मनीषा बेसुध हो गई। बार-बार अपने किस्मत को कोसते हुए कह रही थी कि भगवान ने उसकी मांग को तीन साल में ही सूनी कर दिया है।