फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाक पचंभा में सामान्य होने लगे हालात, शारीरिक दूरी के साथ ही कृषि कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मलाक पचंभा में सामान्य होने लगे हालात, शारीरिक दूरी के साथ ही कृषि कार्य शुरू
विज्ञापन

कोरोना संक्त्रस्मित समेत संपर्क में आए सभी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दी गई इजाजत
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले दो युवकों के संपर्क में आए सभी नौ लोग भी सुरक्षित है। क्वारंटीन में रखे गए इन सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये लोग क्वारंटीन की अवधि पूरी होने के बाद अपने गांव लौट गए हैं। इसे लेकर हॉटस्पॉट बने मलाक पचंभा गांव के हालात सामान्य होने लगे हैं। गांव तो अभी भी सील है पर किसानों को शारीरिक दूरी बनाकर खेती करने की इजाजत मिल गई है।
विज्ञापन

कड़ा विकास खंड के मलाक पचंभा गांव का नरेंद्र जोधपुर ;राजस्थानद्ध में रहता था। लॉकडाउन के बाद वह गांव आया तो क्वारंटीन सेंटर में रखा गया। नरेंद्र की जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इस पर उसे प्रयागराज के कोटवा बनी स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। इसी गांव में अन्नू भी हरियाणा से आया था। वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला था। संक्त्रस्मितों के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन कराने के साथ ही संक्त्रस्मण की आशंका में खून का नमूना जांच को भेजा गया था। सीएचसी इस्माइलपुर के प्रभारी डॉण् नीरज सिंह का कहना है नरेंद्र व अन्नू की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। प्रयागराज के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें मुख्यालय के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। वह लोग चिकित्सकों की निगरानी में हैं। इसके अलावा इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। क्वारंटीन की अवधि पूरी होने के बाद उन लोगों को घर भेज दिया गया है। यह सभी लोग अपने घर में एकांतवास कर रहे हैं। उधरए अन्नू व नरेंद्र के साथ ही उनके संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद हॉटस्पॉट बने मलाक पचंभा गांव के हालात समान्य होने लगे हैं। गांव के लोग शारीरिक दूरी अपना कर कृषि कार्य कर रहे हैं। फिलहाल इन दिनों गेहूं की मड़ाई का काम हो रहा है। एहतियातन गांव जाने वाले सभी रास्तों में बैरीकेडिंग किया गया है। एसडीएम राजेश श्रभ्वास्तव का कहना है कि गांव में अभी भी बाहरी लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रशासन गांव में ही करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें