फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एडीएम के अर्दली का घर खंगाला

Thu, 07 Mar 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। नया नगर प्रथम में रहने वाले अपर जिलाधिकारी के अर्दली के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवरात समेत करीब एक लाख का माल समेट ले गए। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात दो बजे के करीब तीन संदिग्ध लोग आते दिखे थे। सुबह घटना की जानकारी होने पर बेटी ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


निसार अहमद एडीएम के अर्दली हैं। वह नया नगर मोहल्ला निवासी जहूर उद्दीन के घर में किराए पर रहते हैं। पखवाड़े भर से निसार की तबीयत खराब है। वह प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती है। निसार की देखभाल के लिए उनकी पत्नी भी प्रयागराज में हैं। घर में बेटी रुखसार व अन्य बच्चे रहते हैं। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद रुखसार छोटे-भाई बहन के साथ मकान मालिक के यहां सोने चली गई। सुबह घर पहुंची तो कमरे का ताला टूटा था। अलमारी का भी ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा था। घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के  लोग भी आ गए। लोगों ने पुलिस को खबर दी। कस्बा प्रभारी अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान मालिक के घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात करीब दो बजकर 55 मिनट पर तीन लोग घर की तरफ जाते दिखाई दिए हैं। जो लोग दिख रहे हैं, उनमें एक के हाथ में थैला दिख रहा है। सभी की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच थी। पुलिस ने फुटेज ले लिया है। पुलिस को दी तहरीर में निसार की बेटी रुखसार ने बताया कि घर में दस हजार रुपये थे। यह पैसा चोर उठा ले गए हैं। इसके अलावा मां के सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें