फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पशुबाड़े का ताला तोड़कर मारुति में 10 बकरे उठा ले गए चोर, खोजबीन में जुटी पुलिस

Mon, 04 Dec 2023 02:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव निवासी साहिल ने बड़ी संख्या में बकरे और भेड़ बकरियां पाल रखी हैं। बीतीरात पशुबाड़े का ताला तोड़कर चोर 10 बकरे उठा ले गए। चोर मारुति वैन से आए थे।
विज्ञापन
पशु बाड़े का ताला तोड़क बकरे उठा ले गए चोर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महागांव में पशु बाड़े का ताला तोड़कर बीतीरात चोर मारुति वैन में 10 बकरे उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई तो खलबली मच गई। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


गांव निवासी साहिल ने बड़ी संख्या में बकरे और भेड़, बकरियों के साथ ही मुर्गियां पाल रखी हैं। बीतीरात पशुबाड़े का ताला तोड़कर चोर 10 बकरे उठा ले गए। चोर मारुति वैन से आए थे। चोरों के जाने के बाद घटना की जानकारी हुई। खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें