फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : फिर विवादों में आए जिला पंचायत अध्यक्ष के पति, फतेहपुर पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 19 Mar 2022 11:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

फतेहपुर जिले के नगर पंचायत किशुनपुर निवासी जितेंद्र  सोनकर ने अपने कॉरियर की शुरूआत चिट फंड कंपनी रोज वैली के नाम से की थी। इस दौरान उन पर कई गंभीर आरोप लगे। बाद मे जितेंद्र सिराथू के ब्लॉक प्रमुख चुने गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के पति जितेंद्र सोनकर का विवादों से गहरा नाता होता जा रहा है। कभी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की हार के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने वाले जितेंद्र अब मारपीट के मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। फतेहपुर जिले की किशुनपुर कोतवाली पुलिस ने जितेंद्र को हिरासत में लिया लेकिन किन्हीं कारणों से वह छूट गए।

विज्ञापन




फतेहपुर जिले के नगर पंचायत किशुनपुर निवासी जितेंद्र  सोनकर ने अपने कॉरियर की शुरूआत चिट फंड कंपनी रोज वैली के नाम से की थी। इस दौरान उन पर कई गंभीर आरोप लगे। बाद मे जितेंद्र सिराथू के ब्लॉक प्रमुख चुने गए। इस बीच सांसद विनोद सोनकर का उन्हें आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इसके बाद जितेंद्र ने राजनीति में जो इंट्री मारी कि उसके बाद पीछे म़ुड़ कर नहीं देखा। पिछले दिनों जितेंद्र की पत्नी कल्पना सोनकर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई।



इस चुनाव में सपा ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर हंगामा भी किया था। हालांकि जितेंद्र यहां भी सांसद के आशीर्वाद से विजयी हुए। अब ताजा मामला फतेहपुर जिले के किशुनपुर नगर पंचायत का है। जितेंद्र सोनकर के भाई सुरेंद्र सोनकर किशुनपुर नगर पंचायत के चेयरमैन है। शुक्रवार को किशुनपुर में मौजूद जितेंद्र सोनकर वहां दूसरे गुट के बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन




बवाल की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। इस पर जितेंद्र  सोनकर व उनके चेयरमैन भाई सुरेंद्र सोनकर को हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। इस बारे में जितेंद्र सोनकर का कहना है कि पड़ोसी गांव के युवकों से रंग लगाने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। इस पर पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई थी। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें