घर का ताला तोड़कर छह लाख का जेवर उठा ले गए चोर
बुधवार रात सरायअकिल कोतवाली के कटरा में हुई घटना
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। स्थानीय कोतवाली के कटरा मोहल्ले में बुधवार रात चोर एक घर का ताला तोड़कर अंदर रखा करीब छह लाख कीमत का समान समेट ले गए। चोर घर से अलमारी तक उठा ले गए थे जो बृहस्पतिवार को गांव के खेत में पड़ी मिली। घटना की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने गृहस्वामी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है।
पूर्वी कटरा मोहल्ले में रहने वाले महेंद्र कुमार पुत्र मदनलाल मंझनपुर में सफाई कर्मचारी हैं। महेंद्र के अनुसार उनकी ससुराल गोराजू गांव में है। बुधवार को वह परिवार सहित मकरसंक्रांति पर्व को लेकर परिवार सहित पभोषा का मेला देखने के लिए गोराजू आया था। इसी बीच रात में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़ दिया और घर में रखी लोहे की आलमारी अपने साथ उठा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो मदन लाल को खबर दी। मौके पर पहुंचे मदन लाल ने अलमारी गायब देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया, इस दौरान घर से कुछ दूर स्थित एक सरसों के खेत में अलमारी टूटी मिली। मदन लाल के मुताबिक अलमारी से चोर करीब छह लाख के जेवरात उठा ले गए हैं। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
---------------
करंट की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी की मौत
फोटो
चरवा (संवाद)। नगर पंचायत चरवा के अयोध्या का पूरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक राष्ट्रीय पक्षी (मोर) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना देख ग्रामीणों ने चरवा पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर संत शरण सिंह ने अपनी मौजूदगी में राष्ट्रीय सम्मान के साथ मोर के शव को दफन कराया।