फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन कर्मियों ने जिला अस्पताल में किया मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन कर्मियों ने जिला अस्पताल में किया मॉकड्रिल
विज्ञापन

मंझनपुर। मुंबई के भंडारा स्थित जिला अस्पताल में लगी आग से बच्चों की मौत को लेकर अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। बुधवार को फायर सर्विस के जवानों ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां सुरक्षा उपकरणों की हकीकत जांची। इसके बाद मॉकड्रिल किया गया। अस्पताल के स्टॉफ को आग की घटना से निपटने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

सीएमएम डॉ. दीपक सेठ ने बताया कि मंझनपुर स्थित फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने अस्पताल में आग बुझाने के उपकरण की जांच की। आग की घटना होने पर पानी के इंतजाम की भी जानकारी ली। इसके अलावा अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों को सीज फायर के इस्तेमाल के तरीके बताए गए। फायर सर्विस के लोग रसोई गैस सिलिंडर भी लाए थे। सिंलिडर में आग लगाकर उसे बुझाने की जानकारी दी गई। सीएमएम की मानें तो अस्पताल में आग बुझाने के जो भी उपकरण लगे हैं, वे सही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें