फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता के घर से रिवाल्वर सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेता के घर से रिवाल्वर सहित लाखों की चोरी
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के उरई पहडिय़ा गांव में शुक्रवार रात हुई घटना
गृहस्वामी ने शक के आधार पर पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराया केस
फोटो नं-
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के उरई पहड़िया गांव में शुक्रवार रात एक बसपा नेता के घर से सेंध काटकर चोरों ने लाइसेंसी रिवाल्वर, नगदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसने शक के आधार पर पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
उरई पहड़िया निवासी मंगला प्रसाद बसपा नेता हैं। शुक्रवार रात वह और उनके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध काटकर भीतर घुसे चोर आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर, उसकी 10 कारतूस, डीबीबीएल गन की आठ कारतूस, करीब पांच हजार रुपया नगद, तकरीबन एक लाख रुपया कीमत के गहने आदि उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंचे सीओ सिटी एसएन पाठक ने जांच की। हालांकि शुरुआती जांच में वो किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके। गृहस्वामी ने पड़ोसी मंगला कोरी के खिलाफ आशंका के आधार पर केस दर्ज कराया है। मामले में मंझनपुर सीओ एसएन पाठक का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायअकिल में सिपाही के सूने घर से तीन लाख की चोरी
सरायअकिल (ब्यूरो)। इलाके के इछना गांव निवासी श्रीकांत पाठक पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। मौजूदा समय वह अपने और भाइयों के परिवार के साथ प्रयागराज में मकान बनवाकर रहते हैं। इछना में उनकी पत्नी रहती हैं। शुक्रवार को आरक्षी की पत्नी घर में ताला बंद करके अपने मायके यमुनापार चली गईं। रात को सूने मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर करीब आधा किलो चांदी के जेवरात, दो तोला सोने का हार, एक तोला सोने की जंजीर, सोने का टप्स, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर व अनाज सहित लगभग तीन लाख का माल समेट ले गए। गृहस्वामिनी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें