फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत का आदेश दरकिनार,भूमिधरी से बना दिया विद्युत लाइन

विज्ञापन
electricity - फोटो : logo
विज्ञापन
अदालत का आदेश दरकिनार,भूमिधरी से खींच दी विद्युत लाइन
विज्ञापन

सरायअकिल के पनारा गोपालपुर का मामला, डीएम से शिकायत
कनैली (ब्यूरो)। बिजली विभाग के अफसर और पुलिस से सांठगांठ कर एक किसान की भूमिधरी जमीन से जबरन निजी नलकूप की लाइन खिंचाई दी। आरोप है कि किसान अदालत का आदेश लेकर गिड़गिड़ाता रहा। पर, किसी ने उसकी नहीं सुनी। मामले की शिकायत डीएम से की गई है।
विज्ञापन

पनारा गोपालपुर निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि गांव में उसकी भूमिधरी जमीन है। इसी के पास गांव के ही कामता प्रसाद ने निजी नलकूप की बोरिंग कराई है। पिछले दिनों कामता उसकी भूमिधरी के ऊपर से नलकूप की विद्युत लाइन खिंचवा रहा था। इस पर उसने विरोध किया तो वह झगड़े पर अमादा हो गया। अफसरों से मदद नहीं मिलने पर पीड़ित ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने 18 जून को चार हफ्ते के अंदर मामला निस्तारित करने का आदेश जिला मजिस्ट्रेट को दिया। आरोप है कि डीएम की ओर से प्रकरण निस्तारित किए बिना उपकेंद्र के अवर अभियंता और चौकी प्रभारी कनैली से सांठगाठ कर 28 जून को जबरन उसकी भूमि धरी से लाइन बनवा दिया। इस दौरान पीड़ित कोर्ट का आदेश लिए अफसरों से गिड़गिड़ाता रहा। पर, किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। पीड़ित किसान ने शनिवार को मामले की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें