फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत, मुकदमा दर्ज

Wed, 02 Apr 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के उदयराज का पूरा गांव के समीप बीते दिनों हादसे में घायल बाइक सवार युवक की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, उसके साथी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोरियो का मजरा बाकरगंज निवासी नरेंद्र कुमार (22) पुत्र दरबारी लाल 18 मार्च को अपने दोस्त सरवन कुमार का इलाज कराने अलीपुरजीता जा रहा था। खुशहाल का पूरा गांव के पास सामने से आ रहा बाइक सवार इनसे टकरा गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
दोनों को एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार रात नरेंद्र की मौत हो गई। जबकि, सरवन की हालत गंभीर बनी हुई है। चचेरे भाई केशन लाल की तहरीर पर पुलिस ने कोरिया निवासी रवि पाल के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


-
पेड़ से टकराया डंपर, चालक घायल

सैनी कोतवाली के थूलगुला गांव के पास मंगलवार सुबह डंपर पेड़ से टकरा गया, इससे चालक जख्मी हो गया। देवीगंज की तरफ से रीवा जा रहे डंपर की टक्कर से पेड़ बीच से फट गया। रीवा मध्य प्रदेश के चालक सचिन पटेल (23) को पुलिस ने सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। इस दौरान करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें