फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गला दबाकर हजारों का नकदी और गहना उठा ले गए चोर

Tue, 01 Apr 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के महमदपुर गांव में रविवार रात घर में घुसकर चोर महिला का गला दबाकर नकदी और गहना समेत हजारों की गृहस्थी उठा ले गए। पीड़ित गीता देवी ने बताया कि उसका पति चंद्रशेखर हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता है, घर पर वह अकेले रहती है।
विज्ञापन

बताया कि रविवार रात वह घर के भीतर सो रही थी, आधी रात दीवार फांदकर चोर भीतर घुस आए। एक ने उसका मुंह और गला दबा लिया। जबकि, बाकी अलमारी खोलकर पांच हजार नकदी के साथ हजारों रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

शोर मचाने पर ग्रामीण जबतक इकट्ठा हुए चोर भाग चुके थे। तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें