फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: युवक ने पत्नी व ससुरालियों पर लगाया गला घोंटने के प्रयास का आरोप

Sun, 03 May 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा क्षेत्र में पत्नी को बुलाने ससुराल गए युवक ने पत्नी व ससुरालियों पर बंधक बनाकर मारपीट व गला घोंटने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार मनौरी नई बस्ती निवासी सत्य प्रकाश शर्मा के बेटे अतुल शर्मा ने बताया कि उसकी शादी 13 फरवरी 2024 को बलीपुर टाटा निवासी आकांक्षा शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पारिवारिक विवाद चल रहा था और पत्नी अक्सर झगड़ा कर मायके चली जाती थी।
आरोप है कि 21 जनवरी की रात वह पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल पहुंचा, जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान ससुराल पक्ष के अभय शर्मा, वंदना शर्मा, आर्यन शर्मा, आकांक्षा शर्मा और छंगू लाल शर्मा ने मिलकर उसे घर के अंदर बंधक बना लिया और जमकर पिटाई करते हुए गले में पहनी सोने की चेन और आठ हजार रुपये भी छीन लिए। इतना ही नहीं, मफलर से गला कसकर जान से मारने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें