चरवा के सैयद सरांवा गांव में युवक को चारपाई से बांधकर खड़े हुए लोग
चरवा के सैयद सरावां में शुक्रवार को एक महिला ने अपने पति को सिर्फ इसलिए चारपाई से बांध कर रिश्तेदारों से पिटाई कराई कि पति मानसिक रूप से मंद था और वह घूम घूम कर मोहल्ले के लोगों के साथ साथ पत्नी की भी पिटाई कर रहा था।
पति की हरकतों से नाराज होकर पत्नी ने चौकी पुलिस जाकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो उसने स्वयं मोहल्ले और परिवार के लोगों के साथ मिलकर पति को एक चारपाई से बांध कर जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुट गई है।
सैयद सरांवा के कूड़ापुर निवासी फिरोज अहमद कबाड़ का व्यवसाय करता है। पत्नी नगमा ने बताया कि उसके पति मानसिक रूप से मंद हैं। इस कारण वह पूरा दिन घर पर ही रहता है और लोगों के साथ बेवजह मारपीट और गालीगलौज करता है।
शुक्रवार सुबह पति फिरोज दोबारा हरकतें करने लगे तो नाराज हुई पत्नी ने मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों की मदद से पति को एक चारपाई से बांध कर उसकी पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर चरवा महेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच करा कर कार्रवाई की जा रही है।