घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
कोखराज थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर चार श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के असवा गांव के पास स्थित एक बाग के नजदीक बीतीरात एक युवक को गला रेतकर मारने का प्रयास किया गया। लहूलुहान स्थिति में छोड़क कार सवार भाग निकले। माना जा रहा है कि युवक को मृत जानकर आरोपी भाग निकले। सुबह जब लोग शौच को निकले तो खून से लथपथ युवक को देखा तो सन्न रह गए। अलाव जलाकर उसे बैठाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा जहां, प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
कोखराज थाना क्षेत्र के असवा गांव के पास स्थित बाग के नजदीक बीतीरात युवक का गर्दन रेतकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया गया। सुबह जब लोग शौच को निकले तो खून से लथपथ युवक को देखा युवक के गर्दन, सिर व हाथों में चाकू से काटने के निशान मिले। लोगों ने उसे अलाव जलाकर बैठाया और बातचीत की। उसने अपना नाम रिंकू पाल (32) पुत्र लल्लू पाल निवासी ककोढा कोखराज बताया। घायल युवक ने यह भी बताया कि वह पुरामुफ्ती के पास स्थित मीरापुर गांव में अपनी बहन के घर गया था।