फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : कार सवारों ने युवक का अपहरण कर गला रेता, मृत जानकर छोड़ा, अस्पताल में हालत नाजुक

Thu, 11 Jan 2024 05:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सुबह ग्रामीणों ने खून से लथपथ एक युवक को देखा। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस बुलाकर उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। हालत नाजुक देख उसे एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले में छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर चार श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के असवा गांव के पास स्थित एक बाग के नजदीक बीतीरात एक युवक को गला रेतकर मारने का प्रयास किया गया। लहूलुहान स्थिति में छोड़क कार सवार भाग निकले। माना जा रहा है कि युवक को मृत जानकर आरोपी भाग निकले।  सुबह जब लोग शौच को निकले तो खून से लथपथ युवक को देखा तो सन्न रह गए। अलाव जलाकर उसे बैठाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा जहां, प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के असवा गांव के पास स्थित बाग के नजदीक बीतीरात युवक का गर्दन रेतकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया गया। सुबह जब लोग शौच को निकले तो खून से लथपथ युवक को देखा युवक के गर्दन, सिर व हाथों में चाकू से काटने के निशान मिले। लोगों ने उसे अलाव जलाकर बैठाया और बातचीत की। उसने अपना नाम रिंकू पाल (32) पुत्र लल्लू पाल निवासी ककोढा कोखराज बताया। घायल युवक ने यह भी बताया कि वह पुरामुफ्ती के पास स्थित मीरापुर गांव में अपनी बहन के घर गया था।

कार से नीचे फेंककर भागे बदमाश

वापस लौटने के दौरान महगांव के पास कुछ कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और उसकी बाइक लेकर भाग निकले। पूरी रात उसके साथ मारपीट की। भोर में भोर में असवां गांव के समीप उसके ऊपर चाकू से हमलाकर उसका गला रेतकर कार से नीचे फेंककर भाग निकले। घटना की सूचना पर भरवारी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची । पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा जहां, प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल की और कुछ मिले हुए साक्ष्यों को साथ ले गई। 

कोखराज थाना प्रभारी इंद्रदेव ने कहा कि असवां गांव में युवक के लहुलुहान पड़े होने की सूचना पर मौके पर जांच फ़ोर्स के साथ गया था। युवक घायल था। उसे तत्काल एंबुलेस से जिला अस्पताल भेजा गया है। लूटपाट आदि की बात संदिग्ध लग रही है। फिलहाल प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

मौके पर मिले है बदमाशों के खून से सने कपड़े व चाकू

कोखराज के असवां गांव के पास जिस बाग के समीप रिंकू पाल नामक युवक घायल लहुलुहान स्थिति में मिला था वहीं पर बदमाशों के खून से सने कपड़े मिले थे। घटना स्थल पर चर्चा थी कि बदमाशों ने जब अपहरण कर लाए युवक का गला रेता तो खून का फव्वारा छूट गया जो कि बदमाशों के कपड़ों पर पड़ गया। इस पर बदमाश पुलिस से बचने के डर से अपने- अपने पकड़े उतारकर वहीं घटना स्थल पर ही छोड़कर भाग निकले और चाकू भी मौके पर ही छोड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें