The young man died in suspicious circumstances
- फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली के पूरबशरीरा में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की चर्चा है। हालांकि परिवार के लोग युवक की मौत का कारण ठंड लगना बता रहे हैं। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पूरबशरीरा गांव निवासी बुद्धसेन केसरवानी फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसका बेटा आनीत केसरवानी (20) पढ़ाई करता था। सोमवार को आनीत खाना खाकर सोने चला गया। सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन अंदर गए। जहां उसका शव मिला।