फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नौगीरा की महिलाओं ने खड़ा किया आर्गैनिक साबुन का सफल कुटीर उद्योग

Mon, 30 Mar 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
साबुन बनाती समूह की महिलाएं। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक के नौगीरा गांव की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। कोविड काल में आर्थिक संकट के बीच पुष्पा देवी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को संगठित कर शीतल महिला स्वयं सहायता समूह बनाया और आर्गैनिक साबुन बनाने का कुटीर उद्योग शुरू किया।
विज्ञापन

आज इस समूह से जुड़ी करीब दस महिलाएं एलोवेरा, नीम, तुलसी और मिल्क मलाई जैसी प्राकृतिक चीजों से केमिकल-फ्री साबुन बनाकर स्थानीय बाजार, देसी उत्पाद सेल और प्रदर्शनियों में बेच रही हैं।

नौगीरा गांव की रहने वाली पुष्पा देवी बताती है कि वह पहले मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाती थीं। कोविड काल में उनके पति का काम भी बंद हो गया, जिससे घर की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई। ऐसे समय में उन्होंने घर से ही कुछ नया काम शुरू करने का फैसला किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की मदद से उन्होंने गांव की बेरोजगार महिलाओं को जोड़कर समूह बनाया। समूह में करीब दस महिलाएं शामिल हैं, जिनमें सुनीता, प्रतिभा, ललती समेत अन्य महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें